गोरखपुर::रेलवे प्रशासन द्वारा अम्बाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग किया परिवर्तन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 28, 2024

गोरखपुर::रेलवे प्रशासन द्वारा अम्बाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग किया परिवर्तन


गोरखपुर, (मानवी मीडिया)रेलवे प्रशासन द्वारा अम्बाला मंडल के शम्भू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट-टर्मिनेशन/शार्ट-ओरिजनेशन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-

- गोरखपुर से 29 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- गुवाहाटी से 29 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- जम्मूतवी से 30 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से 29 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई,2024 को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।

- जयनगर से 29 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- जयनगर से 28 एवं 30 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 29 अप्रैल एवं 01 मई,2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 30 अप्रैल,2024 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।

- काठगोदाम से 30 अप्रैल,2024 को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- कामाख्या से 01 मई,2024 को चलने वाली 15656 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अम्बाला- चंडीगढ़-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- लालकुआं से 30 अप्रैल,2024 को चलने वाली 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 01 मई,2024 को चलने वाली 15015 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।

- कटिहार से 28 एवं 29 तक अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जाखल-धूरी जं.-लुधियाना के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई,2024 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस लुधियाना-धूरी जं.-जाखल के रास्ते चलाई जायेगी।                          

- अमृतसर से 01 मई,2024 को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस लुधियाना-धूरी जं.-जाखल के रास्ते चलाई जायेगी।

- सहरसा से 01 मई, 2024 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस जाखल-धूरी जं.-लुधियाना के रास्ते चलाई जायेगी।

शार्ट-टर्मिनेशन/शार्ट-ओरिजनेशन 

- दरभंगा से 28, 29 एवं 30 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अम्बाला में यात्रा समाप्त करेगी।

- अमृतसर से 30 अप्रैल, 01 एवं 02 मई, 2024 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अम्बाला से चलाई जायेगी।

Post Top Ad