50 करोड़ का टायलेट कमोड चोरी, इतने साल बाद कबूला जुर्म - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 4, 2024

50 करोड़ का टायलेट कमोड चोरी, इतने साल बाद कबूला जुर्म


लंदन (मानवी मीडिया)–  वर्ष 2019 में 50 करोड़ की कीमत का 18 कैरेट गोल्ड वाले कमोड चुराने के मामले में नया खुलासा हुआ । आरोपी का नाम जेम्स शीन है और उसने 5 साल बाद जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से सोने का टॉयलेट को चुराया था। वेलिंगबोरो के 39 वर्षीय व्यक्ति जेम्स शीन ने ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में चोरी, चोरी के सामान को संभालने और चोरी की साजिश रचने का अपराध स्वीकार किया।

अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक, सोने के इस टॉयलेट को पहली बार 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में रखा गया था। इसे 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्हाइट हाउस में रखने के लिए उधार पर भी दिया गया था। जेम्स शीन पहले से ही कई अपराधों के लिए 17 साल की सजा काट रहा है, जिसमें राष्ट्रीय घुड़दौड़ संग्रहालय के 400,000 पाउंड के उपकरण और पुरस्कार भी शामिल हैं। शौचालय डकैती के संबंध में तीन अतिरिक्त व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया था।

Post Top Ad