बरेली में 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की हत्या से मची सनसनी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 23, 2024

बरेली में 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की हत्या से मची सनसनी


बरेली : (मानवी मीडिया) बरेली में पुलिस लोकसभा चुनाव में व्यस्त है तो वहीं दूसरी ओर बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए है। जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर चार हत्याओं ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल कर के रख दी है। बरेली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गौ रक्षक, ईट भट्टा मालिक, किसान और महिला की हत्या से हर कोई हैरान है। बिथरी चैनपुर के महेशपुर इमामुद्दीन निवासी 23 साल के अमन पटेल घर से मोटर साइकिल से कपड़े खरीदने की बात कहकर दोपहर के वक्त निकले थे। रात तक जब अमन वापस घर नही लौटे तो घर वालों ने उसे फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस ने अमन के घर वालों को फोन कर बताया कि अमन को किसी ने गोली मारी है। उसे सरकारी अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। अमन गौ रक्षक थे और कई बार अमन ने गौ तस्करों को जेल भिजवाने का काम किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

फरीदपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर में ईट भट्टा मालिक और पूर्व प्रधान मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट की भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों से कहासुनी हो गई। जिस पर मजहर खान ने एक मजदूर के थप्पड़ मार दिया। जिस पर मजदूर ने उनको गोली मार दी। मजहर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी रेहान और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Post Top Ad