दरिंदगी : घंटो बर्फ पर लेटाकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 3, 2024

दरिंदगी : घंटो बर्फ पर लेटाकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब


भोपाल (मानवी मीडिया) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां करैरा में कुछ लोगों ने एक युवक को बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर खूब मारा-पीटा और उसके मुंह पर पेशाब किया और बाद में युवक को पैरों में गिराकर हाथ जुड़वाए। घटना एक महीने पहले की है। पुलिस ने इसमें मामला भी दर्ज किया था। लेकिन अब इसी केस से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखा कि युवक को पहले उन्होंने कार में बंधक बनाया हुआ है और उसे वहां भी जमकर पीट रहे हैं।

 जानकारी के मुताबिक, करैरा कस्बे के रहने वाले किसान सागर (28) ने दिए गए शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि 29 जनवरी को करैरा के मुंगावली तिराहे पर खड़ा था। तभी एक कार में धर्मेन्द्र यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव व ब्रजेन्द्र यादव आ गए। पुराने विवाद पर से इन लोगों ने उसे कार में जबरन बिठाया और ग्राम करोठा में आकाश यादव की बर्फ फैक्ट्री ले गए। कार में तो उससे मारपीट की ही गई थी। लेकिन फैक्ट्री में ले जाकर सभी ने उसके साथ और भी ज्यादा बर्बरता की। 4 घंटे तक बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब किया और पैरों पर गिराकर हाथ जुड़वाए। इसके बाद रात करीब 2 बजे कार में बैठाकर वापस मुंगावली तिराहे पर फैंक कर चले गए। पीड़ित सागर थाने पहुंचा तो पुलिस ने पूरी घटना सुनने के बाद साधारण धाराओं में केस दर्ज कर मामले को चलता कर दिया।

इधर सागर का कहना है कि मैंने पूरी घटना टीआई करैरा सुरेश शर्मा को बताई थी, लेकिन उन्होंने बोला, हमने जो केस दर्ज किया है, वह सही है। बाद में कार में अपहरण करने वाला वीडियो आरोपियों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और वह वीडियो सागर के पास पहुंचा तो सागर ने परेशान होकर एक मार्च को मामले में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने के लिए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को आवेदन दिया। सागर का कहना है कि बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर मारपीट करने व पेशाब करने का वीडियो भी आरोपियों के पास है। इस मामले में टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि पीड़ित ने जो घटना बताई थी, उसी के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब वह जो बता रहा है, उसके मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

Post Top Ad