नाटो में शामिल हुआ स्वीडन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 8, 2024

नाटो में शामिल हुआ स्वीडन


वाशिंगटन : (मानवी मीडिया)
 यूरोप का एक अहम देश स्वीडन औपचारिक रूप से ट्रांस अटलांटिक सैन्य गठबंधन के 32वें सदस्य के रूप में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल हो गया। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान गठबंधन में स्वीडन के शामिल होने के दस्तावेज को आधिकारिक तौर पर विदेश विभाग में जमा कर दिया गया। इस मौके पर व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर इसे ऐतिहासिक बताया गया है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने नाटो को दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली रक्षात्मक गठबंधन बताया इस मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि “यह स्वीडन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह गठबंधन के लिए ऐतिहासिक है। यह ट्रांस अटलांटिक संबंधों के लिये इतिहास है। हमारा नाटो गठबंधन अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और बड़ा हो गया है।" इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि स्वीडन को नाटो सहयोगी के रूप में रखने से अमेरिका और हमारे सहयोगी और भी सुरक्षित हो जाएंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि "नाटो दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली रक्षात्मक गठबंधन है, और यह आज भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 75 साल पहले था जब हमारे गठबंधन की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में हुई थी।" 


Post Top Ad