भाजपा ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, देखें सूची - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 31, 2024

भाजपा ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, देखें सूची


 नई दिल्ली (मानवी मीडिया) भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान कर दिया है। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए। कमेटी में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। 27 सदस्यों में राजस्थान से वसुंधराराजे, उत्तर प्रदेश से स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल, बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी, कर्नाटक से रजीव चंद्रशेखर, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, हरियाणा से ओपी धनखड़, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा और केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।

Post Top Ad