राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त तथा दस राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 13, 2024

राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त तथा दस राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

   

 लखनऊ( मानवी मीडिया )  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश,  राज कुमार विश्वकर्मा तथा दस अन्य राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। समारोह में शपथ लेने वाले सूचना आयुक्तों में 1.  सुधीर कुमार सिंह, 2.  गिरजेश कुमार चौधरी, 3. डॉ0 दिलीप कुमार अग्निहोत्री, 4.  पदुम नारायण (द्विवेदी), 5.  स्वतंत्र प्रकाश, 6.  मोहम्मद नदीम, 7.  राजेन्द्र सिंह, 8.  शकुंतला गौतम, 9. राकेश कुमार, 10.  वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पद की शपथ ली। राज्यपाल जी ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त तथा सभी सूचना आयुक्तों को नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने पर बधाई और सफल कार्य सम्पादन हेतु शुभकामनाएं दीं।
         इस अवसर पर राज्यपाल  ने सूचना आयुक्तों से कार्य निष्पादन पर चर्चा भी की और उन्हें तीव्र कार्य निष्पादन, दृढ़ता से कार्य करने, कार्य निष्पादन के लिए सिस्टम बनाने और कार्य प्रणाली को ऑनलाइन करके पारदर्शिता बढ़ाने का सुझाव दिया।

  नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त,  राज कुमार विश्वकर्मा ने राज्यपाल जी को शुभकामनाओं हेतु आभार व्यक्त किया और जनता के सूचना के अधिकार को सुदृढ़ करने, लोगों तक उनके द्वारा वांछित सूचनाओं को उपलब्ध कराने तथा कार्यों में पारदर्शिता रखने हेतु अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
            इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय प्रशासन  के0 रवीन्द्र नायक, सचिव उ0प्र0 सूचना आयोग  जे0पी0 चौरसिया, रजिस्ट्रार सूचना आयोग  संदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन भी उपस्थित थे।

Post Top Ad