लखनऊ:शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 24, 2024

लखनऊ:शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया)थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले वॉछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

कार्यवाहीः-थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 112/2024 धारा 376/504/506/328 भादवि के वांछित अभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र स्व० विजय कुमार यादव निवासी ग्रा० बंझोलिया पो० बल्दीराय थाना बल्दीराय सुल्तानपुर हाल पता 406 अभियुमन्यु अपार्टमेन्ट गोठी वाली गांव थाना रबाले नवी मुम्बई महाराष्ट्रको दिनाँक 23.03.2024 को समय 21.00 बजे 406 अभिमन्यु अपार्टमेन्ट गोठी वाली गांव थाना रबाले नवी मुम्बई महाराष्ट्र के सामने से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 16.03.2024 को वादिनी/पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार परबावत अभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र स्व० विजय कुमार यादव उपरोक्त वादिनी को नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाकरव शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना व शादी के लिए कहने पर गाली गलौज कर धमकी देने के सम्बन्ध मेंथाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2024 धारा 376/504/506/328 भादवि पंजीकृत किया गया। जमीनीतंत्र व सर्विलाँश सेल के सहयोग से दिनांक 23.03.2024 को थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा नामित आरोपी विनोद कुमार यादवके प्रकाश में आये पते-अभिमन्यु अपार्टमेन्ट रबाले नवीं मुम्बई महाराष्ट्र से वाँछित अभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र स्व० विजय कुमार यादव निवासी ग्रा० बंझोलिया पो० बल्दीराय थाना बल्दीराय सुल्तानपुर हाल पता 406 अभिमन्यु अपार्टमेन्ट गोठी वाली गांव थाना रबाले नवी मुम्बईमहाराष्ट्रउम्र करीब 27 वर्ष कोउसके जुर्म तथा मुकदमें से अवगत कराते हुए समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 76

अपराध का तरीका:-

अभियुक्त द्वारा वादिनी/पीड़िता को नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर व शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना व शादी के लिए कहने पर गाली गलौज कर धमकी देने का कृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरण / नाम पता व्यवसायः-

1. विनोद कुमार यादव पुत्र स्व० विजय कुमार यादव निवासी ग्रा० बंझोलिया पो० बल्दीराय थाना बल्दीराय सुल्तानपुर हाल पता 406 अभिमन्यु अपार्टमेन्ट गोठी वाली गांव थाना रबाले नवी मुम्बईमहाराष्ट्र उम्र करीब 27 वर्ष, व्यवसाय - सरकारी नौकरी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 112/2024 धारा 376/504/506/328 भादवि, थाना गाजीपुर, लखनऊ। (अनावरित अभियोग) ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.व0उ0नि0 अशफाक अहमद, थाना गाजीपुर, लखनऊ। 2. हे0का0 बालकुश, थाना गाजीपुर, लखनऊ।

Post Top Ad