राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भारत माता के वीर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 23, 2024

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भारत माता के वीर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)आज हमारे महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस है। आज का दिन हमें हमारे वीर क्रांतिकारियों के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाता है... बहुत ही कम उम्र में देश की खातिर मर-मिटने वाले भारत माता के ये वीर सपूत देश के बच्चे-बच्चे के लिए प्रेरणा हैं। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भारत माता के तीनों वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हमारे इन तीनों अमर शहीदों का बलिदान दिवस, राष्ट्रीय लोकदल परिवार के लिए बेहद ही खास दिन है। 1976 श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने आज ही के दिन विधानसभा में तत्कालीन सरकार की खिलाफत में 4 घंटे का ऐतिहासिक भाषण दिया था।

स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह  के जीवन के ऐतिहासिक भाषणों में से एक 1976 के इस विधानसभा के भाषण' को 'एक ऐतिहासिक सिंहनाद' नामक किताब के रूप में प्रकाशित किया गया है। आप सभी चौधरी चरण सिंह जी के इस भाषण को इस किताब के माध्यम से पढ़ सकते हैं। साथ ही हमें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हम जल्द ही नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से चौधरी साहब के भाषणों और उनके द्वारा लिखी गई किताबों को उनकी ही आवाज में आप सभी के समक्ष पेश करने के लिए प्रयासरत हैं।  



Post Top Ad