कानून से ऊपर कोई नहीं-केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम योगी का बयान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 23, 2024

कानून से ऊपर कोई नहीं-केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम योगी का बयान


लखनऊ : (मानवी मीडिया) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है इसीलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है। कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझपर भी देश का कानून लागू होगा। 

कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो ये गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामले में कोर्ट में है, इसे अब कोर्ट ही तय करेगी। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यूपी में जो भी परिवर्तन दिखाई देता है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए। प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है। 

2017 से पहले यहां लोगों के सामने पहचान का संकट था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। सुरक्षा की स्थिति बदतर थी। प्रदेश में विकास का माहौल नहीं था। सरकारों ने अपने परिवार का विकास किया। जातियता के नाम पर प्रदेश को विभाजित किया गया। मगर, आज ये नये भारत का नया यूपी है, जो देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। 

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उनकी सरकार का सात साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। तीन साल सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। हमें चार वर्ष ही अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारने का मौका मिला। 

इसके बावजूद हमें यूपी की जीडीपी को दोगुना करने में सफलता मिली। आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। सीएम ने बताया कि वो अपना चुनावी अभियान मथुरा में से करेंगे। मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया। उन्होंने कहा बुलडोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चलता है। सीएम ने प्रदेश में हुए एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस नियमानुसार अपना काम करती है। बेटी और व्यापारी को कोई भी परेशान करेगा तो कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी उपाय है वो किया जाएगा। 

Post Top Ad