मेडिकल के क्षेत्र से किडनी पेशेंट्स के लिए एक अच्छी खबर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 23, 2024

मेडिकल के क्षेत्र से किडनी पेशेंट्स के लिए एक अच्छी खबर


अमेरिका : (मानवी मीडिया) मेडिकल के क्षेत्र से किडनी पेशेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका के डॉक्टरों ने पहली बार सूअर की किडनी का इंसान में ट्रांसप्लांट किया है। ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में इसी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। बीते शनिवार को की गई यह पहली ऐतिहासिक सर्जरी है जहां किडनी किसी जीवित व्यक्ति में ट्रांसप्लांट की गई। इससे पहले किए गए प्रयासों में इसे ब्रेन डेड लोगों में ट्रांसप्लांट किया गया था। मेडिकल क्षेत्र में ऐतिहासिक कमाल मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया कि  "62 साल के रिचर्ड स्लेमैन सर्जरी के बाद अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्हें जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। ये उपलब्धि जेनोट्रांसप्लांटेशन में मील का पत्थर साबित हो सकती है, जिसका मकसद इंसानों के इलाज के लिए जानवरों के अंगों का इस्तेमाल करना है।"

Post Top Ad