यूपी में पाँच करोड़ लोगों के बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 2, 2024

यूपी में पाँच करोड़ लोगों के बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड


लखनऊ : (मानवी मीडिया) आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार और तेज हो गई है। अब तक पाँच करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अफसरों को बधाई दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब मरीज पाँच लाख रुपये तक का इलाज मनपसंद पंजीकृत अस्पताल में हासिल कर सकते हैं। इसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों ही प्रकार के अस्पताल शामिल हैं। सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाये। 

इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से योजना को रफ्तार देने में लगे हैं। इसमें आशा, एएनएम, पंचायत सहायक व अन्य श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी योगदान दे रहे हैं। बीते करीब एक साल में प्रदेश के  2.80 करोड़ से भी अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। पाँच हजार से अधिक अस्पतालों में योजना लागू है। इसमें भर्ती कर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी प्रकार की जटिल बीमारियाँ योजना से कवर हैं।

Post Top Ad