बड़ी राहत, चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई भारी कटौती - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 14, 2024

बड़ी राहत, चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई भारी कटौती

 


जयपुर (मानवी मीडिया): राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई गई हैं। राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के लोगों को कुछ राहत दी है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल से दो-दो प्रतिशत वैट घटाया गया है। 22 महीने बाद ये पहला मौका है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फेरबदल किया गया है। दो प्रतिशत वैट घटने के बाद पेट्रोल 1.40 रुपए से लेकर 5.30 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। वहीं, डीजल 1.34 रुपए से लेकर 4.85 रुपए तक सस्ता हो जाएगा।

पेट्रोल डीज़ल पर घटे हुई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। राजस्थान कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है। अब तक राजस्थान में पेट्रोल पर 31 फ़ीसदी और डीजल पर 19 फ़ीसदी वैट लगता रहा है। अब इसमें कमी की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले ये फैसला किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में विसंगतियों को दूर किया गया। अलग-अलग जिलों में कीमतों में बड़ा अंतर था। पूर्ववर्ती सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विसंगति को दूर किया है। कल सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम हो जाएगा। जिसका राज्य सरकार पर 1500 करोड़ का भार आएगा।

Post Top Ad