मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन की बैठक संपन्न - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 10, 2024

मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन की बैठक संपन्न


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष/आबकारी मंत्री  नितिन अग्रवाल  की अध्यक्षता में एक निजी  होटल में लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री/पूर्व सांसद  नरेश अग्रवाल  ने कहा उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश का पहला ऐसा व्यापार संगठन है जो व्यापारियों को राजनीति में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता हैं इस संगठन का मानना है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के अलावा आज की परिस्थितियों में विश्व में भारत को बढ़ाने और भारत को एक रखने में वहीं एक मात्र सक्षम है, ये प्रदेश भर के व्यापारी भाईयों को लगता हैं। प्रदेश का व्यापारी वर्ग 100 प्रतिशत खुल के प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में वोट देकर यह महसूस कराये कि देश की अर्थव्यवस्था में भी हमारा अंश है, और राजनैतिक रूप में भी भागीदारी हैं।  अग्रवाल  ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में व्यापारियों के योगदान को भूलाया नही जा सकता है। व्यापारियों की जी तोड़ मेहनत की बदौलत हमारी अर्थ व्यवस्था में मजबूती आती है। हमारा रूपया विश्व की अर्थव्यवस्था में 15वें नम्बर पर पहुँच गया है, और जिस तरह हमारी जी0डी0पी0 बढ़ रही है व्यापारियों का सहयोग है, हम जल्द ही 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के पार हो जाऐगें, यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों के हित में कार्य किया है और उनकी उन्नति में हमेशा उनकी मदद की है।  अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने लीक से अलग व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा हैं। क्योकि वो जमीनी हकीकत जानते हैं। दुर्भाग्य है कि देश का विपक्ष न स्वयं एक हो पा रहा है और न देश को एक करने में सक्षम है, नेतृत्वहीन विपक्ष आरोपो के अलावा कुछ भी नहीं कर रहा है। आज जिस तरीके से सभी दलों के नेता अपने दलों को छोड़ कर के मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा में आ रहें है, इससे यह लोकसभा चुनाव एक तरफा है और हमारा एन0डी0ए0 गठबंधन चार सौ सीटों से ऊपर जीत कर सरकार बनायेगा। उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन जनता को विश्वास दिलाता है कि लोकसभा के चुनाव के बाद हमारी जो सरकार  मोदी  के नेतृत्व में चुनी जाएगी वो व्यापारियों के हितों को सर्वाेच्च स्तर पर रख कर कार्य करेगी।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष/आबकारी मंत्री  नितिन अग्रवाल  ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन व प्रदेश का व्यापारी समाज  मोदी  को जीताने में कोई कसर नहीं छोडे़गा प्रधानमंत्री मोदी  ने पिछले 10 साल से देश के लिए और देश को बढ़ाने का जो काम किया है, भारत के इतिहास में लगता है कि किसी भी प्रधानमंत्री ने चाहें अर्थव्यवस्था के मामले में हो, चाहें भारत को विश्व गुरू बनाने के मामले में हो भारत को इन ऊँचाईयों पर कोई नहीं पहुँचा पाया हैं, जिसमें व्यापारी समाज की अहम भूमिका भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान तो रहता ही है, और भारतीय जनता पार्टी को आज इतनी बड़ी शक्ति बनाने में भी देश के व्यापारी व प्रदेश के व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा हैं। 

यही व्यापारी वर्ग तीसरी बार भी मोदी  की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए कटिबद्ध है, और मुझे लगता है कि देश में जो माहौल है इस बार मोदी जी के नेतृत्व में चार सौ से ज्यादा सांसद एन0डी0ए0 के जीत कर आएगें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी  ने उ0प्र0 में जो कानून का राज स्थापित किया हैं जिसका व्यापारी समाज योगी जी को धन्यवाद दे रहा हैं और सुरक्षित हो कर अपना व्यापार कर रहा हैं, जबकि पिछली सरकारों में अपराधियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा था। यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हो या बहुजन समाज पार्टी की सरकार हो व्यापरियों पर फर्जी मुकदमें, व्यापारियों को जेल में डाला गया, और व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ हैं, आज भाजपा की सरकार में व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा हैं। हम सभी व्यापारी वर्ग योगी  का भी आभार व्यक्त करते है कि पिछले आठ वर्षों की सरकार में उन्होंने प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल बनाने का कार्य किया हैं, अब हम सब व्यापारी वर्ग मोदी जी और योगी  के नेतृत्व में हो रहें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में पूर्ण रूप से खडे़ हुए हैं और 400 प्लस सीट जीताने का कार्य करेंगे। 

कार्यक्रम का संचालन व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री/पूर्व, राज्य मंत्री/सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा बृजेश शुक्ला ने किया। बैठक को सम्बोधित करने वालों में  आनन्द अग्रवाल,  कृष्ण गोपाल मित्तल,  जगदीश अग्रहरि,  भारत भूषण गुप्ता,  विजय सिंह बिन्नू,  मनोज मिश्रा,  सागर अग्रवाल,  अनूप गर्ग,  दीपक अग्रवाल,  शरद अग्रवाल,  मनोज कुमार शुक्ला,  मनोज कुमार गुप्ता, दीपक अरोड़ा,  अरविंद अग्रवाल,  विनय चौरसिया,  अंकुर जैन,  अभिषेक अग्रवाल,  हिमांशु पाल आदि लोगों ने सम्बोधित किया। 


Post Top Ad