चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, सीएम योगी ने किया स्वागत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, सीएम योगी ने किया स्वागत


लखनऊ : (मानवी मीडिया) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। चौधरी चरण सिंह के नाम का ऐलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बधाई दी।  

भारत रत्न के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम का एलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ''जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है''। 



Post Top Ad