अब भारत-पे की बढ़ी मुश्किल! सरकार ने जारी किया नोटिस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 7, 2024

अब भारत-पे की बढ़ी मुश्किल! सरकार ने जारी किया नोटिस


 नई दिल्ली (मानवी मीडिया) ऑनलाइन पेमेंट और बैंकिंग ऐप पेटीएम के विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि भारत-पे को भी नया नोटिस मिल गया है। ये नोटिस ऑनलाइन UPI पेमेंट ऐप और फिनटेक कंपनी भारतपे को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने जारी किया है। कॉरपोरेट मंत्रालय ने भारतपे को नोटिस जारी कर पूछा है कि अशनीर ग्रोवर के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किए आपराधिक और दीवानी मामलों से जुड़े क्‍या सबूत हैं। नोटिस पर भारतपे ने जवाब दिया है कि मंत्रालय ने कंपनी को नोटिस जारी कर अशनीर मामले में ज्‍यादा जानकारी मांगी है। सरकार ने 2022 में मामले की समीक्षा शुरू की थी और इसी पूछताछ को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्‍त जानकारियां मांगी है। कंपनी ने कहा कि हम जांच एजेंसियों को हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे। फिनटेक कंपनी साल 2022 में उस वक्त विवादों में आ गई थी, जब कंपनी के फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने कोटक ग्रुप के कर्मचारी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उसे धमकी दी थी।

Post Top Ad