बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया तगड़ा झटका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 2, 2024

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया तगड़ा झटका


बॉम्बे : 
(मानवी मीडियाकंगना रनौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से जबरदस्त झटका लगा है। कंगना रनौत काफी समय से जावेद अख्तर संग चल रही कानूनी जंग को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले में एक्ट्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बॉम्बे हाई कोर्ट से अभिनेत्री कंगना रनौत को जबरदस्त झटका लगा है। 

दरअसल, एक्ट्रेस ने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ मानहानि के केस पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं एक्ट्रेस की इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कंगना रनौत लगातार इस मुकदमे के कारण सुर्खियों में रही है। वहीं इस नई अपडेट ने एक्ट्रेस की परेशानी बढ़ा दी है कंगना रनौत का यह मामला साल 2016 से चर्चा में बना हुआ है। 

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे मशहूर गीतकार ने झूठ बताया था। वहीं बाद में जिसपर आपत्ति जताते हुए जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। कोर्ट ने व्यक्त की राय, जज पीडी नाइक की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। साल 2016 का कंगना रनौत और जावेद अख्तर का ये मामला कहीं न कहीं ऋतिक रोशन से ही जुड़ता है। 

दरअसल, कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बहन रंगोली चंदेल को मार्च 2016 में जुहू स्थित अपने घर पर बुलाकर धमकी दी थी और उसे धमकाया था। साथ ही उन्‍हें जबरन ऋतिक रोशन से लिखित में माफी मांगने को कहा था। एक्‍ट्रेस ने दावा किया है कि जावेद अख्‍तर ने जानबूझकर उनका अपमान किया है। मेरी प्राइवेसी में दखलअंदाजी करने की कोश‍िश भी की है।

Post Top Ad