उ0 प्र0 के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने किया श्री रामलल्ला का दर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 26, 2024

उ0 प्र0 के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने किया श्री रामलल्ला का दर्शन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)पूर्व राज्यपाल  राम नाईक कल से तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश आए हैं।  ‘पद्म भूषण’ सम्मान के लिए मनोनित होने पर कल राज्यपाल  आनंदी बेन पटेल  ने   नाईक को राजभवन में सम्मानित किया। उसके बाद आज सुबह  नाईक ने अयोध्या जाकर श्री रामलल्ला के दर्शन किए।

पिछले वर्ष जब  नाईक उत्तर प्रदेश आए थे तभी उन्होंने कहा था कि अब श्रीराम मंदिर बनने के बाद ही उत्तर प्रदेश आऊँगा और रामलल्ला के दर्शन करूंगा। आज रामलल्ला के दर्शन के बाद श्री नाईक भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा यह एक ऐसी अनुभूति है जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

संयोग से उसी समय  नाईक के पुराने सहयोगी मित्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह  भैय्याजी जोशी भी श्रीराम मंदिर आए थे। दोनों को इस पावन परिसर में अचानक भेट होने से अपूर्व आनंद मिला।

Post Top Ad