बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 23, 2024

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न


दिल्ली : (मानवी मीडिया) राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती से पहले भारत रत्न देने का ऐलान किया है। मोदी सरकार के इस ऐलान का जनता दल यूनाइटेड ने धन्यवाद दिया है। दरअसल, कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार राज्य में समस्तीपुर जनपद के पितौंझिया गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। कर्रपूरी ठाकुर के पिता का नाम गोकुल ठाकुर और माता का नाम रामदुलारी देवी था। कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री के साथ ही 2 बार मुख्यमंत्री रहे। जनता के बीच लोकप्रियता के चलते उन्हें जन-नायक नाम से भी जाना जाता था।

Post Top Ad