हज कांफ्रेंस में शामिल होने सऊदी अरब पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

हज कांफ्रेंस में शामिल होने सऊदी अरब पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी


भारत : (
मानवी मीडिया) सऊदी अरब के बीच हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर करने और हज कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचीं। जेद्दा एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत डा. सुहेल खान, महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद और सऊदी के हज व उमरा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी गहरी हुई है। यह यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक कर आगामी हज यात्रा से जुड़े आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगी।


इरानी सोमवार को सऊदी अरब के हज व उमरा मंत्रालय द्वारा जेद्दा में आयोजित किए जा रहे हज व उमरा कांफ्रेंस के तृतीय संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर और बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में भारतीय कारोबारियों और भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेगा।


Post Top Ad