1 फरवरी से होंगे ये 8 बड़े बदलाव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 30, 2024

1 फरवरी से होंगे ये 8 बड़े बदलाव


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): फरवरी के महीने का आगमन होने वाला है। देश में 1 फरवरी से 8 नियम बदलने जा रहे हैं। ये नियम सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको इन नियमों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। आप अपने जरूरी काम इसी महीने की अंतिम तारीख तक फटाफट जरूर निपटा लें। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में…

फास्टैग KYC

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहा कि वह उन FASTags को बैन या ब्लैकलिस्ट कर देगा जिनके KYC पूरा नहीं हुआ है। फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की समय सीमा 31 जनवरी है।

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी की NPS के बदले नियम

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत पेंशन निकासी के नियमों में 12 जनवरी को बदलाव किया था। जो कि एक फरवरी 2024 से लागू होंगे। नए नियम के तहत NPS अकाउंट होल्डर अपने पेंशन खाते के कंट्रीब्यूशन का 25% तक निकाल सकते हैं।

फंड ट्रांसफर का नियम

अब आपको अगर किसी को पैसा तुरंत ट्रांसफर करना हो तो आप एक फरवरी से बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी एक मिनट में, इसके लिए आपको बस बेनिफिशरी का फोन नंबर और अकाउंट नंबर एड करना होगा।

CNG और पेट्रोल-डीजल के दाम

हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी नए रेट जारी होंगे। तो वहीं मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार पेट्रोल के रेट को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

LPG के दाम

हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम भी अपडेट किए जाते हैं। नए साल के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हुए थे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हुई थी। हालांकि घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये चेंज हो सकता है।

बल्क ईमेल

गूगल बल्क ईमेल भेजने के लिए प्रमाणीकरण के नियम में बदलाव करने जा रहा है, जो कि एक फरवरी से लागू हो जाएगा। इसके तहत अब 5000 मेल को एक साथ भेजना संभव नहीं होगा।

एसबीआई होम लोन

SBI की तरफ से स्पेशल होम लोन कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत बैंक के ग्राहक 65 बीपीएस तक के होम लोन पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस और होम लोन पर रियायत की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 है। यह डिस्काउंट सभी होम लोन के लिए मान्य है।

पंजाब और सिंध विशेष FD

पंजाब एंड सिंध बैंक के ग्राहक ‘धन लक्ष्मी 444 दिन’ एफडी की सुविधा का फायदा 31 जनवरी 2024 तक ले सकते हैं।

Post Top Ad