नहीं रहीं कपूरथला रियासत की महारानी गीता देवी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 29, 2023

नहीं रहीं कपूरथला रियासत की महारानी गीता देवी


कपूरथला : (मानवी मीडिया) कपूरथला रियासत की महारानी गीता देवी (86) का निधन हो गया है। महाराजा ब्रिगेडियर सुखजीत सिंह की पत्नी गीता देवी अपने बेटे टिक्का शत्रुजीत सिंह के साथ नई दिल्ली की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में रह रही थीं। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने गुरुवार देर शाम नई दिल्ली स्थित घर में ही आखिरी सांस ली। महारानी गीता देवी के परिवार में उनके पति महाराजा ब्रिगेडियर सुखजीत सिंह, बेटा टिक्का शत्रुजीत सिंह और दो बेटियां गायत्री देवी-प्रीति देवी शामिल हैं।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के लोधी क्रिमेशन ग्राउंड में होगा। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिंदा बेहद संस्कारित महिलाओं में होता था। कपूरथला रियासत के वंशज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

Post Top Ad