आजमगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा को हटाने का दिया नया नारा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 29, 2023

आजमगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा को हटाने का दिया नया नारा


आजमगढ़ : (
मानवी मीडियासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपट्टी (सेंदूरी) गांव पहुंचे। 

जहां निजामुद्दीनपट्टी (सेंदूरी) गांव निवासी मोहम्मद आमिर के छोटे भाई के विवाह के उपलक्ष्य में वर-वधु को आशीर्वाद दिया पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां गुरुवार से ही जोरों पर चल रही थीं। इसके लिए दो सुरक्षित हेलीपैड बनाए गए थे।

गुरुवार को तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह ने दोनों हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सपा के विधायकों व सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सपा नेता लईक अहमद सहित अन्य सपा के लोगों का आना-जाना लगा हुआ रहा। 

Post Top Ad