UPSTF ने 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 27, 2023

UPSTF ने 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया) 23 अभियोगों में वांछित चल रहें विद्युत स्टेशन/सब स्टेशनों से हाईटेन्षन तार काट कर चोरी करने के अपराध में फरार तथा जनपद बुलन्दशहर से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी दीपक गिरफ्तार।

दिनांकः 26-11-2023 को एस0टीएफ0, उत्तर प्रदेश को 23 अभियोगों में वांछित चल रहें विद्युत स्टेशन/सब स्टेषनों से हाईटेन्षन तार काट कर चोरी करने के अपराध में फरार तथा जनपद बुलन्दषहर से रू0 25,000/- के पुरस्कार घोषित अपराधी दीपक पुत्र सुन्दर को थाना खानपुर, बुलन्दशहर की पुलिस के सहयोग से बाद मुठभेड गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

अभियुक्त का विवरणः-

दीपक पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम पारपा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड। 

बरामदगी-

1- 01 अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर की (स्पलेन्डर)

2- 01 अदद तमंचा 315 बोर

3- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

4- 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 

गिरफ्तारी का दिनांक समय/स्थानः- 

दिनांक 26-11-2023 समय 23.30 बजे, मनिया टिकरी बम्बे की पटरी के पास से, थाना खानपुर, बुलन्दषहर क्षेत्र ।

  एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनो से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनाऐं प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में श्री राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, नोएडा के पर्यवेक्षण में तथा उप निरीक्षक श्री केषव शांडिल्य के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 नोएडा की गठित टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

  दिनांक 26-11-2023 को अभिसूचना संकलन के दौरान एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, नोएडा को सूचना प्राप्त हुई कि ईनामी अपराधी थाना खानपुर क्षेत्र के मनिया टिकरी बम्बा लखावटी रोड पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटर साईकिल पर घूम रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास कर एस0टी0एफ0 नोएडा की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस  से साझा करके त्वरित कार्यवाही सुनिष्चित करते हुए गन्तव्य स्थान पर पहॅुचकर अभियुक्त दीपक पुत्र सुन्दरी को उपरोक्त स्थल से बाद मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल अभियुक्त दीपक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 

  गिरफ्तार अभियुक्त दीपक ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र लगभग 25 साल है। उसकी मौसी के लड़के का नाम षिवम पुत्र खडक सिंह है, जो ग्राम पारपा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड का रहने वाला है। शिवम पिछले काफी दिनों से जनपद अलीगढ के ग्राम अकराबाद के रहने वाले रोहित पुत्र रामपाल के संपर्क में था, जो गैंग बनाकर विद्युत स्टेषन/सब स्टेषनों पर पर लगे हाईटेंन्षन इलेक्ट्रिक तारों को काटकर तथा वहॉ स्टोर में पड़े हुए तारों को चोरी करने का काम काफी दिनों से कर रहा था और षिवम ने ही उसको (दीपक) अपने गैंग में सम्मिलित कर लिया था। इसके पष्चात इन्होंने (दीपक एवं शिवम) अपने गैंग के साथ मिलकर विगत दो वषों में तार चोरी की ताबड़तोड़ घटनाऐं कारित की है परन्तु वह (दीपक) अभी तक पकड़ा नही गया और फरार चल रहा था। 

अभियुक्त दीपक ने बताया कि उसने अपने गैंग के रोहित व षिवम के साथ मिलकर जनपद हापुड से खरखोदा वाली सडक पर जनवरी 2022 के आसपास सडक पर एवं खेत पर, एल0टी0 लाइन के तार बिछ रहे थे, जिनको दो बार में तारों को गाडियों में भरकर चोरी करके ले जाया गया था इसके पष्चात रोहित ने तार को दिल्ली में लगभग 1.50 लाख रूपये में किसी को बेच दिया था। इसके अलावा अभियुक्त दीपक ने अपने गैंग के साथ मिलकर जनपद हापुड में भटयाला वाला रोड, चितौंली ग्राम के पास, जहॉ विद्युत तार बिछ रहे थे, से भी तार चोरी करके काट लिये थे और इन तारों को भी रोहित के माध्यम से दिल्ली में बेचा गया था। इसके बाद दीपक ने अपने गैंग के साथ मिलकर माह फरवरी-मार्च, 2022 के आसपास जनपद बुलन्दषहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के बराल से 13-14 बंडल तार चोरी करके ले जाया गया था। इसके अलावा इस गैग के द्वारा जनपद अलीगढ के ग्राम अकराबाद से तार चोरी की 04 घटनाऐं की गयीं तथा खुर्जा के आसपास की फैक्टरी से भी तार चोरी की घटनायें कारित की गयी थींे। अभियुक्त दीपक ने यह भी बताया कि रोहित की जनपद अलीगढ में कबाडी की दुकान है और तार बेचने का काम रोहित ही करता था। वर्तमान में अभियुक्त रोहित जनपद बुलन्दषहर की जेल में बन्द है। 

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दीपक, मु0अ0स0ं 316/22 धारा 136 विद्युत अधि0 एवं मु0अ0स0ं 12/23 धारा 136/137 विद्युत अधि0 के अभियोग सहित 23 अभियोगों में वांछित चल रहा था, जो अभी तक पकड़ा नही गया था, की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बुलन्दषहर के स्तर से रू0 25,000/- का पुरस्कार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक की अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्व निम्न अभियोग का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ हैः-

क्र0सं0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद

1 102/22 136 विद्युत अधि0 कपूरपुर हापुड 

2 316/22 136 विद्युत अधि0 खानपुर बुलन्दशहर 

3 346/22 136 वि़द्युत अधि0 पहासु बुलन्दशहर 

4 469/22 136, 137 विद्युत अधि0 छतारी बुलन्दशहर 

5 582/22 136 विद्युत अधि0 कोतवादी देहात बुलन्दशहर 

6 721/22 379 भादवि कोतवाली देहात बुलन्दशहर 

7 1072/22 136, 137 विद्युत अधि0 खुर्जा नगर बुलन्दशहर 

8 1028/22 136, 137 विद्युत अधि0 सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर 

9 9895/22 136, 137 विद्युत अधि0 एन्टी पावर थैप्ट बुलन्दशहर 

10 9940/22 136, 137 विद्युत अधि0 एन्टी पावर थैप्ट बुलन्दशहर 

11 06/23 136 विद्युत अधि0 कपूरपुर हापुड

12 08/23 136 विद्युत अधि0 पहासु बुलन्दशहर 

13 12/23 136, 137  विद्युत अधि0 खानपुर बुलन्दशहर 

14 16/23 136, 137 विद्युत अधि0 सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर 

15 17/23 136, 137  विद्युत अधि0 पहासु बुलन्दशहर 

16 18/23 136, 137  विद्युत अधि0 जहॉगीराबाद बुलन्दशहर 

17 41/23 136, 137  विद्युत अधि0 सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर 

18 92/23 136, 137 विद्युत अधि0 एन्टी पावर थैप्ट बुलन्दशहर 

19 117/23 136 विद्युत अधि0 पहासु बुलन्दशहर 

20 128/23 136, 137  विद्युत अधि0 एन्टी पावर थैप्ट बुलन्दषहर 

21 147/23 174ए भादवि कपुरपुर हापुड 

22 184/23 147/323/504/506 भादवि नरसेना बुलन्दशहर 

23 295/23 136, 137  विद्युत अधि0 एन्टी पावर थैप्ट बुलन्दशहर 

24 319/23 307/414 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट खानपुर बुलन्दशहर 

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक, उपरोक्त के विरूद्व थाना खानपुर जनपद बुलन्दषहर पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 307/414 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

-------

Post Top Ad