विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 27, 2023

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक की

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) विधान सभा अध्यक्ष  सतीश महाना  ने सर्वदलीय बैठक में राज्य के संसदीय परम्पराओं के अनुरूप वर्ष 2023 के तृतीय सत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की जिस पर सभी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सदन के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाए बल्कि सदन में उपस्थिति भी रहें जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में हम सभी को मिलकर जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।

इस मौके पर नेता सदन और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 के वर्ष 2023 के तृतीय सत्र करने जा रहे हैं जो संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों ने सदैव सदन को बढ़ चढकऱ चलाने का काम किया। जिसे देश दुनिया में सराहा गया। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है जो दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि देश के विधान सभाओं में जब उ0प्र0 जैसे राज्य की चर्चा होती है तो यह व्यवस्था चमत्कारिक जैसे लगता है। उन्होनें कहा कि नेतृत्व जैस व्यवहार करेगा परिणम वैसा ही होगा। दलीय नेताओं के सहयोग पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया कि अब लोग विकास को अपना मुद्दा बनाते है। विधायक निवासों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख सचिव गृह का ध्यानाकर्षण करते हुए पुख्ता इंतजाम किये जाने के भी निर्देश दिये है। वहीं गरीबों कमजोर मरीजों के इलाज पर दिये गये अनुदानों पर सभी दलीय नेताओं ने इसकी सराहना की।उन्होनें कहा कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नही किया जाना चाहिए। इस पर दलगत राजनीति नही होना चाहिए क्योंकि वे हमारे राज्य के नागरिक है। सदन को सुदृढ़ तरीके से चलाकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश देना चाहिए।

(1)

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना  ने सभी के विचारों एवं सुझावों पर धन्यवाद देते हुए सभी से सदन चलाने में सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होेने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है तथा उसी से प्रदेश विकास के पथ पर होगा। यह एक अच्छी परम्परा है। श्री खन्ना ने कहा कि नेता सदन की मंशा के अनुरूप चर्चा कर ऐतिहासिक रूप से परम्पराओं का निर्वाहन किया जायेगा। सत्र सुचारू रूप से चलाने के आश्वासन का हम स्वागत करते हैं।  

आग बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक  मनोज कुमार पाण्डेय ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई। नेता अपना दल श्री रामनिवास वर्मा, नेता लोकदल श्री राजपाल बालियान, नेता सुहेलदेव पार्टी  ओम प्रकाश राजभर, नेता निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता  आराधना मिश्रा, (मोना) जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता  रघुराज प्रताप सिंह, राजा भईया एवं नेता बहुजन समाज पार्टी,  उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं ने  मुख्यमंत्री  एवं विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।

एक अन्य बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विधान सभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया।

............................

Post Top Ad