ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और भाई की हत्या - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 20, 2023

ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और भाई की हत्या


जालंधर ( मानवी मीडिया)-यहां टावर एन्क्लेव फेस-3 में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने माता-पिता और भाई की 7 गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक और उसका पिता बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतकों की पहचान जगबीर सिंह (पिता), अमृतपाल कौर (मां) और गगनदीप सिंह (भाई) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मृतक जगबीर सिंह निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे, उनका बेटा हरप्रीत सिंह हाउसिंग सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड है। उसे गन का लाइसेंस मिला हुआ था। 52 साल के जगबीर सिंह दो साल पहले ही परिवार समेत टावर इन्क्लेव में शिफ्ट हुए थे। यहां उन्होंने नया मकान बनवाया था। जगबीर सिंह का बड़ा बेटा गगनदीप सिंह अविवाहित था, जबकि छोटा बेटा हरप्रीत सिंह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। 

हरप्रीत सिंह अक्सर परिवार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ता था।

Post Top Ad