# लखनऊ में इन जगहों पर होगा रावण दहन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 23, 2023

# लखनऊ में इन जगहों पर होगा रावण दहन


लखनऊ : (मानवी मीडिया शारदीय नवरात्रि और उसके बाद दशहरे का पर्व राजधानी लखनऊ में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व महज एक त्योहार ही नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना रखने वालों के लिए यह पर्व खास महत्व रखता है।

राजधानी में मंगलवार यानी कल दशहरे का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जायेगा। आइये जानते हैं कि लखनऊ में दशहरे पर रावण दहन कहां-कहां होगा।

लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में दशहरे के दिन रावण दहन किया जायेगा। यहां पर रामलीला का आयोजन नवरात्रि के समय से ही शुरू हो जाता है। बताया तो यह भी जाता है कि राजधानी में यहां का दशहरा एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। यहां कई फिट ऊंचा रावण का पुतल बनया जाता है। 

इस बार भी 100 फिट से भी बड़ा रावण का पुतला लगाया जायेगा। यहां की रामलीला भी काफी शानदार होती है। कालाकारों का अभिनय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। मिली जानकारी के मुताबिक रामलीला मैदान में रावण दहन शाम पांच बजे के बाद किया जायेगा। जिसकी तैयारी बीते कई दिनों से की जा रही है।

Post Top Ad