अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शांति मित्र का स्वर्गवास - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 16, 2023

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शांति मित्र का स्वर्गवास

लखनऊ (मानवी मीडिया) अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शांति मित्र  का स्वर्गवास दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को शांति उपवन, बौद्ध विहार, लखनऊ में रात्रि में हो गया था। उनका पार्थिव शरीर बौद्ध धर्म के अनुयायियों, उपासकों एवं जन सामान्य के दर्शनार्थ शांति उपवन, बौद्ध विहार, लखनऊ में रखा गया है। भदन्त शांति मित्र  के पार्थिव शरीर के दर्शनार्थ  मुख्य मंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह , विधान परिषद सदस्य डॉक्टर महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य  गोविंद नारायण शुक्ला ,विधान परिषद सदस्य  लाल  प्रसाद निर्मल , लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल , संस्थान के उपाध्यक्ष व सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त बौद्ध भिक्खु, उपासक, उपासिकाये, विभिन्न पंथों के अनुयायी एवम जन समुदाय आये। 

भदन्त शांत मित्र जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, एकता, भाईचारा  एवं पंथनिरपेक्ष समाज की स्थापना हेतु समर्पित कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भदन्त शांति मित्र जी के नेतृत्व में संस्थान निरंतर सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर रहा । निदेशक संस्थान डॉ राकेश सिंह ने बताया,भदन्त शांति मित्र जी का अंतिम संस्कार दिनांक 17 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को शाक्यमुनि बौद्ध विहार मवई पड़ियाना, सरोजनीनगर, लखनऊ में किया जाएगा।

Post Top Ad