उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 29, 2023

उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने आज यहां विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी रत्ना राय चौधरी सेन भी उपस्थिति थी। विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना  की अनुपस्थिति में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने विधान भवन स्थित सभा मंडप, पिक्चर गैलरी, नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र, विधान पुस्तकालय तथा सभा मण्डप का अवलोकन किया। 

त्रिपुरा के  विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को बताया गया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। सभी सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। प्रश्नों को सदन में लगाए जा रहे स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही प्रश्नों के सापेक्ष अनुपूरक प्रश्नों एवं मा0 सदस्यों को ई-विधान के प्रशिक्षण सहित यूट्यूब सोशल मीडिया एवं सत्र की कार्यवाही के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था है। 

विधानसभा का भ्रमण करने के बाद त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने इसके आंतरिक एवं वाहय स्वरूप की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए मौके पर उपस्थिति अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Post Top Ad