# गूगल के 25 साल हुए पूरे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 5, 2023

# गूगल के 25 साल हुए पूरे


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया)  गूगल का इस्तेमाल आजकल कौन नहीं करता है। चाहें कुछ ऑनलाइन ढूंढ़ना हो या कोई भी जानकारी लेनी हो हम हर चीज के लिए गूगल करते हैं। Google लोगो दुनिया में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले लोगो में से एक बन गया है। 

जब भी हम गूगल पर जाते हैं हम इसका लोगो जरूर देखते हैं। क्या आपको पता है कि गूगल को 25 साल पुरे हो गए हैं। इन 25 सालों में गूगल ने कई बड़े बदलाव किये। सबसे बड़ा बदलाव इसका लोगो है। आज हम आपको गूगल लोगो की जर्नी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इन 25 सालों में गूगल ने अपने लोगों में क्या बड़े बदलाव किये और ये सफर कैसा रहा।

साल 1997 के सितंबर महीने में गूगल की शुरआत हुई थी। उस समय गूगल सिर्फ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिए सर्च इंजन का काम करता था। गूगल के इस शुरआती लोगो को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने बनाया था या कहें डिजाइन किया था। 

ये लोगो सिर्फ कुछ दिन ही रह पाया फिर इसे बदल दिया गया। करीब एक महीने गूगल का लोगो रहने के बाद अक्टूबर 1997 में इसे वापस बदल दिया गया। इस बार नए लोगो को फ्री ऑनलाइन एडिटिंग वेबसाइट की मदद से बनाया गया था। गूगल इस नए लोगो को सर्गेई ब्रिन ने GIMP की मदद से डिजाइन करी थी।

Post Top Ad