लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 10, 2023

लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में  जन्मदिन पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और हवन पूजन किया गया। गुरुद्वारों में अरदास भी की गई व मजारों पर चादर चढ़ाकर रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु उम्र की कामना की।

लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में भोग स्वरूप उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हनुमान सेतु मंदिर में 51 किलो लड्डू का भोग लगाया । पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री/ विधायक,

 मुकेश शर्मा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी  ने 151 कमल के फूल की माला हनुमान जी को अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,सुषमा खर्कवाल भाजपा नेता नीरज सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना आरती की और रक्षा मंत्री जी के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम संयोजक टिंकू सोनकर द्वारा मंदिर में भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इससे पूर्व प्रातः पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता ने आशा विहार मैरिज लॉन ऐशबाग लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन बच्चों व कार्यकर्ताओं के बीच मनाया।

इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल जी ने जो सपना लखनऊ के लिए देखा था उसे रक्षामंत्री साकार कर रहे हैं। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को रक्षा क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

 विधायक नीरज बोरा व युवा नेता नीरज सिंह ने अलीगंज स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय में अनाथ बच्चों के बीच दीप प्रज्वलित कर केक काटते हुए बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। जनप्रतिनिधियों को देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी  , मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता  उपस्थिति रहे।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व कार्यकर्ताओं के द्वारा हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शादाब आलम व कार्यकर्ताओं ने  हजरत कासिम शहीद दरगाह दिलकुशा कैंट में चादर चढ़ा कर रक्षा मंत्री जी के लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी और गरीबों में मिठाई वितरण की गई।

किसान मोर्चा के संयोजक प्रमोद सिंह ने राखी पार्क अंसल एपीआई सुल्तानपुर रोड कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों के साथ पर वृक्षारोपण किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, रीना चौरसिया द्वारा अनाथ आश्रम में मिठाई व फल वितरित किया।

हनुमान सेतु सुंदरकांड कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अंजनी मंत्री कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, सुनील कुमार यादव , नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पार्षद गण व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Top Ad