बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर ला रहे भाजपा नेता की डूबी किश्ती सभी सुरक्षित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 12, 2023

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर ला रहे भाजपा नेता की डूबी किश्ती सभी सुरक्षित

 

फिरोजपुर(मानवी मीडिया): तेज बारिश के कारण पंजाब के कई शहर जलमग्न हो गए है। लोगों के घरों में पानी आ गया है। सैन्य जवानों के साथ गांव रूकनेवाला के आसपास की बस्तियो में जाकर लोगो को पानी और अन्य राशन सामग्री दी जी रही है। वहीं इस दौरान फंसे लोगों को लेकर लौट रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू किश्ती सहित पानी में डूब गए। जिस के बाद सैन्य जवानो ने रैस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला।

सैन्य जवानो द्वारा बस्ती रोड़ांवाली से करीब एक दर्जन से अधिक लोगो को बाहर निकालकर लाया जा रहा था। नन्नू भी सुबह से विभिन्न गांवो में दौरा कर लोगो को साफ पानी के गिलास सहित बिस्कुट और रस्क के पैकेट बांट रहे थे। नन्नू जब 22 इंजीनियर सैन्य जवानो के साथ मोटर बोट में सवार होकर गए तो करीब डेढ़ घंटे बाद वापिस आते समय संतुलन खोने से उनकी किश्ती पानी में डांवाडोल होने लगी और डूब गई। इस दौरान ग्रामीणो के कपड़े भी पानी में बह गए। सुखपाल नन्नू ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में ग्रामीणो को बचाने के लिए वह गए थे और यह ग्रामीण उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन्ही गांव वालो ने उनके पिता और उन्हें कई बार वोट डालकर विधायक बनाया था और इन्हीं के कारण उनकी सरदारी है। पटवारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि मोटर बोट में कुछ लोग ज्यादा बैठ गए थे, जिस कारण किश्ती कुछ डोलने लग गई थी, लेकिन आर्मी की समझदारी से उन्होने सभी को संभाल लिया और सुरक्षित बाहर निकाला।

Post Top Ad