फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन, पहले उठ गया था पिता का साया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 7, 2023

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन, पहले उठ गया था पिता का साया

 


कोलकाता (मानवी मीडिया): फिल्म अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित थीं। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनकी मां अपने बेटे मिथुन चक्रवर्ती के साथ मुंबई में रह रही थीं। मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर बंगाल भाजपा से लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी के नेताओं ने शोक जताया है। इसके साथ ही फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी मृत्यु पर शोक जताया है।

कोविड के दौरान 21 अप्रैल 2020 को मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की आयु में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था। इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने अपनी मां को भी खो दिया।

मिथुन चक्रवर्ती कभी अपने माता-पिता और 4 भाई-बहनों के साथ कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में रहते थे, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती ने जब एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया तो वह अपने मां- पिता को अपने साथ ले गये थे। जब मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में रहने लगे तो वह अपनी मां को भी अपने साथ ले गए। तब से उनकी मां शांतिरानी चक्रवर्ती मुंबई में ही रहती थीं। बंगाल भाजपा की ओर से मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर शोक जताया गया है।

Post Top Ad