ब्रेकिंग न्यूज़ ::लखनऊ में इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, कई लोग नीचे दबे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 5, 2023

ब्रेकिंग न्यूज़ ::लखनऊ में इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, कई लोग नीचे दबे


लखनऊ(मानवी मीडिया)- उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में इकाना स्टेडियम का बोर्ड सोमवार की शाम को गिर गया। जानकारी के अनुसार बोर्ड गिरने से इसके नीचे कई लोग दब गए है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

स्पेशल डीजी एलओ का कहना है कि कुछ लोग नीचे दबे हैं। क्रेन की मदद ली जा रही है। मलबे में एक कार भी नीचे दब गई है।

*इकाना स्टेडियम के पास स्कार्पियों पर होल्डिंग गिरी, महिला व बच्ची की मौत- युवक घायल*

       इकाना स्टेडियम के पास आज शाम स्कार्पियों पर बड़ी होल्डिंग गिरने से हुए हादसे में गई 2 लोगों की जान, एक युवक गंभीर रूप से घायल। हादसे में 3 घायलों को भेजा गया था लोहिया अस्पताल, घायलों में एक महिला व बच्ची की हुई इलाज के दौरान मौत। युवक (चालक) की हालत नाजुक। स्कॉर्पियो यूपी (78 सीआर/ 2613) में सवार थे सभी लोग। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद।

Post Top Ad