केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की टेंशन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 11, 2023

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की टेंशन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


नई दिल्ली(मानवी मीडिया)- केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन के लिए दूर दूर लोग आ रहे है। वहीं भीड़ इतनी हो गई है कि केदारनाथ में भक्तों को पैदल चलने पर भी दिक्कत आ रही है। कई भक्त ऐसे भी हैं जो पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के चलने और सीतापुर और सोनप्रयाग में लग रहे जाम से परेशान हैं।

यात्रियों का कहना है कि धाम पहुंचर उन्हें अच्छे से दर्शन हो रहे हैं, लेकिन यात्रा के शुरुआती चरण में ही जाम और घोड़े-खच्चरों से धक्के खाकर केदारनाथ पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानियां हो रही हैं। क्योंकि रास्ता छोटा है जिसके एक तरफ गहरी खाई और एक तरफ छोटा रास्ता। जिस कारण वहीं से लोगों को गुजरना पड़ रहा है और वहीं से खच्चरों को भी। जिस कारण कोई भी हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है। 

अब तक 8 लाख 50 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून सीजन शुरु होने से पहले लगभग 12 लाख यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं। केदारनाथ यात्रा का आकंडा पिछले साल की यात्रा की तुलना में लगातार बढ़ता जा रहा है। हेलीकाप्टर सेवाओं से अभी तक 42 हजार के लगभग यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं। केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही भक्तों की भीड़ के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने के समय में भी बदलाव किया है। रात के समय भी मंदिर के कपाट खुले हैं, जिससे यात्री रात के समय भी दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में हो रहे दर्शनों से यात्री बेहद खुश हैं। यात्रियों का कहना है कि यहां अच्छे से उन्हें दर्शन हो रहे हैं। दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं हैं। वहीं, धाम की यात्रा पर पहुंच रहे यात्रियों का कहना है कि यात्रा शुरू करने से पहले ही उन्हें परेशानियां हो रही हैं। सीतापुर और सोनप्रयाग में उन्हें घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और पैदल चलने वाले यात्रियों के एक साथ चलने से उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं।

Post Top Ad