पत्नी के चिकन न बनाने से खफा पति ने लगाई फांसी, बीवी का रो-रोकर बुरा हाल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 25, 2023

पत्नी के चिकन न बनाने से खफा पति ने लगाई फांसी, बीवी का रो-रोकर बुरा हाल


झांसी (मानवी मीडिया)प्रेमनगर में हंसारी इलाके में पत्नी के चिकन न बनाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी था। बुधवार रात शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चिकन बनाने की जिद करने लगा। पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने फांसी लगा ली।

हंसारी निवासी पवन कुमार (36) पुत्र रघुवीर शाक्या पत्नी प्रियंका के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। करीब चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। बुधवार रात पवन चिकन लेकर घर आया। उसने प्रियंका से चिकन बनाने को कहा लेकिन, काफी रात हो जाने की वजह से प्रियंका ने बनाने से मना कर दिया। 

इससे पवन नाराज हो गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। पवन ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और उसमें फांसी लगा ली। 

रात करीब एक बजे पवन का भाई कमलेश नीचे आया तब उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर पवन फंदे से लटका दिखा। यह देखकर घर में रोना पिटना मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। 

प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पवन शराब पीने का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post Top Ad