मेयर सुषमा खर्कवाल ने ली शपथ, कहा- लखनऊ को देश के बेहतरीन शहरों में कराएंगे शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 26, 2023

मेयर सुषमा खर्कवाल ने ली शपथ, कहा- लखनऊ को देश के बेहतरीन शहरों में कराएंगे शामिल


लखनऊ (मानवी मीडियाराजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित हॉल में शुक्रवार को लखनऊ की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल ने शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल को कमिश्नर रोशन जैकब ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया।

इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने सेवाकार्य के लिए मौका देने के लिए लखनऊ के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लखनऊ को देश का बेहतरीन शहर बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो पौधा अटल जी ने लगाया था, उसने विशाल वृक्ष का रूप ले लिया है। शहर के लोगों ने  32 सालों से भाजपा पर भरोसा बनाये रखा है।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवनिर्वाचित पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। लखनऊ पूरे प्रदेश का आईना है। लखनऊ को वर्ल्ड क्लाश सिटी बनाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के जिन दस शहरों की जमीनों की कीमतों में वृद्धि हुई है। दुनिया के उन दस शहरों में लखनऊ भी शामिल है। ऐसे में लखनऊ को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए प्रदेश सरकार खजाने की चाभी सुषमा खर्कवाल को सौंपेगी।

Post Top Ad