लखनऊ में न्यायालय में पेशी के दौरान फरार अभियुक्त विजय अग्रवाल उर्फ गोलू गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 9, 2023

लखनऊ में न्यायालय में पेशी के दौरान फरार अभियुक्त विजय अग्रवाल उर्फ गोलू गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया)आज  09-05-2023 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को जनपद-लखनऊ में दिनांक 25-01-2023 को मा0 न्यायालय में पेशी के दौरान फरार वांछित अभियुक्त विजय अग्रवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विजय अग्रवाल उर्फ गोलू उर्फ कालिया पुत्र हंषराज नि0 एसएसई/200 सेक्टर-सी, बिकासनगर, लखनऊ मूलपता रहीमनगर डुडौली, थाना मडियॉव, लखनऊ।

गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय

छठामिल चौराहा, के बगल फायर ब्रिगेड के सामने, थाना वजीरगंज लखनऊ दिनांक 09-05-2023 समय 10.30 बजे।

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचनाएं एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्राप्त हो रही थी, इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में श्री लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश लखनऊ के पर्वेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में मु0आ0 मनोज कुमार, प्रभाकर पाण्डेय, प्रभन्जन पाण्डेय, गौरव सिंह, आरक्षी शेरबहादुर की टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 25-01-2023 को मा0 न्यायालय में पेषी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त विजय अग्रवाल उर्फ गोलू छठामिल चौराहा, के पास थाना वजीरगंज लखनऊ के सामने मौजूद है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर वांछित अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह थाना मडियॉव से एनडीपीएस के अभियोग में वर्ष-2020 में जेल गया था। इसी सम्बन्ध में मा0 न्यायालय में पेषी के दौरान दिनांक 25-01-2023 को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। 

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है तथा वर्ष-2019 में मेरठ के थाना कन्करखेड़ा क्षेत्र में एक महिला की हत्या की साजिष रचने के दौरान अपने साथियों के साथ पुलिस मुठभेड़ के पष्चात एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

विजय अग्रवाल उर्फ गोलू उर्फ का अपराधिक इतिहासः-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1 325/2020 18/22 एनडीपीएस एक्ट मडियांव लखनऊ

2 746/2014 380/411/413 भादवि मडियांव लखनऊ

3 970/2017 457/380 भादवि मडियांव लखनऊ

4 997/2017 457/380/411 भादवि मडियांव लखनऊ

5 1023/2017 457/380 भादवि मडियांव लखनऊ

6 1057/2017 457/380/411 भादवि मडियांव लखनऊ

7 1062/2017 3/25 आर्म्स एक्ट मडियांव लखनऊ

8 56/04 394 भादवि मडियांव लखनऊ

9 107/2004 3/25 आर्म्स एक्ट मडियांव लखनऊ

10 177/2007 307 भादवि व 7सीएलए एक्ट मडियांव लखनऊ

11 181/2007 3/25 आर्म्स एक्ट मडियांव लखनऊ

12 182/2007 2/3 गैंगेस्टर मडियांव लखनऊ

13 276/2007 41/411/414 भादवि मडियांव लखनऊ

14 39/2004 392/506 भादवि मडियांव लखनऊ

15 50/2004 395/396/397/412 भादवि मडियांव लखनऊ

16 549/2003 302/201 भादवि मडियांव लखनऊ

17 127/2007 454/380 भादवि विकासनगर लखनऊ

18 134/2007 457/380 भादवि विकासनगर लखनऊ

19 700/2019 115/307/34 भादवि कंकरखेड़ा मेरठ

20 701/2019 3/25 आर्म्स एक्ट कंकरखेड़ा मेरठ

21 671/2014 380/411 भादवि मडियांव लखनऊ

22 29/2023 223/224 भादवि वजीरगंज लखनऊ

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को मु0अ0सं0 29/2023 धारा 223, 224 भा0द0वि0 थाना वजीरगंज, लखनऊ में दाखिल किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Post Top Ad