सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट



एटा (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी एटा के सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने जैथरा थाने में रामेश्वर सिंह के खिलाफ बलात्कार और जुगेंद्र सिंह पर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही आरोपी भाई कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।

ये लगाया आरोप 

दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 12 फरवरी 2019 को पूर्व विधायक के आवास पर नौकरी मांगने गई थी। उन्होंने अपने यहां खाना बनाने के लिए रख लिया। दूसरे दिन जब वो बर्तन धो रही थी। तभी उसे बुलाया और हाथ पकड़कर जबरन बेडरूम में खींच ले गए और बलात्कार किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

Post Top Ad