भारत सरकार द्वारा 18 से 20 मई तक दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम एक्सपो-23 का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 17, 2023

भारत सरकार द्वारा 18 से 20 मई तक दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम एक्सपो-23 का आयोजन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 18 से 20 मई 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम एक्सपो-2023 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश- विदेश के विभिन्न संग्रहालयों एवं संस्थानों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। एक्सपो में संग्रहालयों द्वारा लगाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कलाकृतियों,उनकी अनुकृतियों एवं छायाचित्रों का  उद्घाटन दिनांक 18.05.2023 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जायेगा। एक्सपो में उ०प्र० संग्रहालय निदेशालय (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) के अधीनस्थ संचालित राज्य संग्रहालय, लखनऊ एवं राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा  प्रतिभागिता करते हुए संग्रहालय की उत्कृष्ट कलाकृतियों, उनकी अनुकृतियों एवं छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। एक्सपो में डिजिटल माध्यम से भी संग्रहालय के कलाकृतियों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Post Top Ad