हुक्का बार में बर्थडे के जश्न के बीच फायरिंग, 17 साल के किशोर की हत्या - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 6, 2023

हुक्का बार में बर्थडे के जश्न के बीच फायरिंग, 17 साल के किशोर की हत्या


नई दिल्ली(मानवी मीडिया)- कालकाजी थाना इलाके में एक 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हुक्काबार के अंदर बर्थडे मनाने के दौरान गोली चली, जिसमें इस शख्स की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मामूली बात पर हुक्का बार में गोलियां चली थी। इस घटना में एक गोली युवक के सिर में लग गई, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार और अन्य लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।

Post Top Ad