UPSTF::150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 29, 2023

UPSTF::150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)नगर निकाय चुनाव में अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

दिनांक 29-04-2023 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित बुलेरो मैक्स ट्रक प्लस पिकप व हुण्डई सेन्ट्रो कार बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।                  

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1- सूरज वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा, नि0 ग्राम बेदुआ, थाना कोतवाली, जनपद बलिया। हालपता सेक्टर 7 रामपाल चौक द्वारका, नई दिल्ली।

2- राहुल पुत्र विजय कुमार, नि0 शांति बिहार पटेल नगर निकट शिव डेरी निकट लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत हरियाणा।

3- सुरेन्द्र पुत्र धर्मवीर, निवासी जामरी, झाझर हरियाणा।

बरामदगीः-

1. अवैध अंग्रेजी शराब ज्ञप्छळ ळव्स्क् 180 डस् 140 पेटी।      

2. अवैध अंग्रेजी शराब श्रन्ठस्म्म् 180 डस् 10 पेटी।     

3. 01 अदद ठव्स्म्त्व् ड।ग्प् ज्त्न्ब्ज्ञ च्स्न्ै च्प्ब्ज्ञन्च्     

4. 01 अदद भ्लनदकंप ैमदजतव ग्पदह.

5. 03 अदद मोबाइल ।

6. 01 अदद ड्राईविंग लाईसेन्स।

7. 02 अदद एटीएम कार्ड।

8. रुपए 300 नगद।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः- 

निकट टोल प्लाजा थाना-मांट मथुरा, दिनांक 29.04.2023 समय 8ः20 बजे।

विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अन्तर्राज्यीय गिरोहों द्वारा दिल्ली,  हरियाणा व पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तर प्रदेश व बिहार प्रान्त के विभिन्न जनपदों में की जा रही है। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 लखनऊ के पर्यवेक्षण मंे अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 29-04-2023 को एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा आपराधिक अभिसूचना संकलन के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शराब तस्करांे द्वारा पंजाब प्रान्त के चण्डीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब विक्रय हेतु यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए, स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान पर पहुॅचे। वहॉ पर मांट टोल प्लाजा मथुरा के पास नोएडा से आगरा की ओर आने वाली गाडियों की चंेकिंग करने लगे कि सेन्ट्रो कार नं0 डीएल 4सी एजे 3339 व बोलेरो मैक्स पिकप डीएल 01 एलडब्लू 6692 को रोककर चेक किया गया, तो सेन्ट्रो कार के अन्दर 10 पेटी व बोलेरो मैक्स पिकप में 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब छिपायी गयी थी, जिस पर उक्त गाडियों पर लदी अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह अवैध अंग्रेजी शराब हमलोग चंडीगढ़, पंजाब से दिल्ली के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए लेकर आ रहे थे जो मथुरा में सप्लाई करनी थी। यह अवैध अंग्रेजी शराब हम लोगों को राशिद द्वारा दी गई थी जो मथुरा में नरेंद्र कुमार उर्फ नन्हा जनपद मथुरा को देनी थी। नरेन्द्र द्वारा नगर निकाय चुनाव में प्रयोग में लाई जाती। चंडीगढ़ से हम अवैध सस्ती शराब खरीदते है जिसे हम लोग लाकर मथुरा, व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जपनदों में सप्लाई कर देते हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मांट जनपद मथुरा में मु0अ0सं0 74/2023 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है

Post Top Ad