UPSTF द्वारा 9.5 kg चरस के साथ 1अभियुक्त को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 26, 2023

UPSTF द्वारा 9.5 kg चरस के साथ 1अभियुक्त को किया गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया)अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला 01 तस्कर गिरफ्तार, 09.500 किलोग्राम चरस बरामद।

दिनांक 25-04-2023 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 50 लाख रूपये) बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

1- कमरेयाज आलम पुत्र अब्दुल सैफ, निवासी ग्राम- झुमका, थाना सिकटा पश्चिमी चम्पारण बिहार।

बरामदगीः-

1- 09.500 किलोग्राम चरस।

2- रू0-500/-नगद।

3- 01 अदद मोबाईल फोन।

गिरफ्तारी का दिनांक एवं स्थान/समयः-

दिनांक 25-04-2023 समय 23ः50 बजे प्लेटफार्म नंबर 05 रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ। 

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों के सक्र्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। 

अभिसूचना संकलन के दौरान दिनांक 25-04-2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति नरकटियागंज बिहार से सड़क मार्ग से गोरखपुर आ रहा है जो गोरखपुर से लोहित एक्सप्रेस से मादक पदार्थ लेकर लुधियाना जाने वाला है। इस सूचना पर निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जीआरपी चारबाग को साथ लेकर प्लेटफार्म नंबर 05 पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे, ट्रेन आने पर आवश्यक घेराबंदी कर उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गुड्डू निवासी नरकटियागंज बिहार ने मुझे यह माल दिया था, जिसे लेकर मुझे लुधियाना रेलवे स्टेशन जाना था। रेलवे स्टेशन पहुॅचकर गुड्डू खान को फोन करता और वह पार्टी को फोन कर माल लेने के लिए मेरे पास भेज देता। मुझे वहॉ चरस पहुॅचाने के एवज में  10 हजार रू0 मिलता। चरस की कीमत गुड्डू खान के खाते में पार्टी द्वारा पहले ही भेज दी जाती है। इसके पूर्व कई बार चरस की खेप उत्तर प्रदेश व पंजाब पहुॅचा चुका हूॅ। 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ, कमिशनरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 136/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराकर, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

                                                                               ’’’’’’’

Post Top Ad