UPSTF को मिली सफलता 50 हजार का इनामी फहीम गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 21, 2023

UPSTF को मिली सफलता 50 हजार का इनामी फहीम गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया)अन्तर्राज्यीय स्तर पर चोरी करने वाला व कमिश्नरेट कानपुर से रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त फहीम गिरफ्तार।

दिनाक 21-04-2023 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को थाना बिठूर, कानपुर नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2023 धारा 457, 380 भादवि में वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त फहीम को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

फहीम पुत्र छोटे नि0 ग्राम बस्ता, थाना-ठठिया जनपद कन्नौज।

*बरामदगीः

1- 01 अदद तमन्चा 315 बोर।

2- 02 जिन्दा कारतूस।

3- रू0 2500/-नगद

*गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः*

ब्लू वर्ल्ड तिराहा मन्धना, थाना क्षेत्र बिठूर, जनपद कानपुर दिनांक 20-04-2023 समय 5.10 बजे।

          विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों/इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में श्री संजीव कुमार दीक्षित पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 20-04-2023 को निरीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित तिवारी, मु0आ0 घनष्याम राय, विद्यासागर, गुलजार सिंह, विमलेष, आरक्षी अवनीष की एक टीम अभिसूचना संकलन के क्रम में जनपद कानपुर में मौजूद थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना बिठूर जनपद-कानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2023 में वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी फहीम ब्लू वर्ल्ड तिराहा मन्धना, थाना क्षेत्र बिठूर, जनपद कानपुर  के पास आने वाला है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर वांछित अभियुक्त को आवष्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। 

    गिरफ्तार अभियुक्त फहीम ने बताया कि दिनांक 12/13-01-2023 को अपने साथी कुवरपाल व राजा उर्फ अनस के साथ मिलकर बिठूर के पिताम्बरा मन्दिर में चोरी किया था। जिसमें चोरी से प्राप्त हुए माल को आपस में बॉट लिया था। मेरे हिस्से में दानपात्र से प्राप्त 20 हजार रूपये आये थे। दिनांक 21/22-04-2023 को हम लोगों ने चौबेपुर के हनुमान मन्दिर में चोरी किया था और इसके बाद मैं राजस्थान भाग गया था। मैं पुनः चोरी करने के इरादे से वापस आया था और बिठूर क्षेत्र के अन्य मन्दिरों की रैकी कर रहा था। साथ ही यह भी बताया कि कुवरपाल के साथ मिलकर वर्ष- 2017 में मध्य प्रदेष के जनपद रीवा में हत्या करके चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इस घटना में जेल भी गया था।

     गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बिठूर कानपुर में मु0अ0सं0 139/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Post Top Ad