महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान, OYO Rooms में लड़कियां… - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 20, 2023

महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान, OYO Rooms में लड़कियां…

 


चंडीगढ़ (मानवी मीडिया): हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जातीं हैं।’ उन्होंने कहा, ऐसी जगहों पर जाते समय यह भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके साथ बुरा भी हो सकता है। दरअसल आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेनू भाटिया महिला उत्पीड़न के लिए जागरूक करने पहुंची थीं।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिवइन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को कई मामलों को सुलझाने में हाथ बांधने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और बदलाव करने की जरूरत है। वह शारीरिक शोषण की घटनाओं पर बात कर रही थीं। भाटिया ने कहा, ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर आपकी खुद जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा कि शारीरिक शोषण के जितने मामले आते हैं उनमें ज्यादातर लिवइन के निकलते हैं। इन मामलों में दखल देना मुश्किल हो जाता है। कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं। इस कानून के चलते अपराध कम नहीं हो रहे बल्कि बढ़ रहे हैं। परिवार टूट रहे हैं। उन्होंने कहा, पीड़िता बयान में यही बताती है कि आरोपी ने आरोपी ने पेय में कुछ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद शारिरक शोषण किया। लड़कियों को क्या यह नहीं पता होता कि ऐसी जगहों पर कुछ भी गलत हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जब कोई लड़का या लड़की कॉलेज में आते हैं तो उन्हें लगता है कि पता नहीं क्या मिल गया। उन्हें लगता है कि अब स्वच्छंदता मिल गई है। चाहे जो पहनो, चाहे जहां जाओ। वहीं लड़कों को लगता है कि अब गर्ल फ्रेंड घुमाने का समय शुरू हो गया है।

Post Top Ad