भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्याकांडः गायक समर सिंह गिरफ़्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 7, 2023

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्याकांडः गायक समर सिंह गिरफ़्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)-भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कई दिनों से फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा केस में समर सिंह का नाम बार-बार सामने आ रहा था। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है। 26 मार्च को भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद हुआ था। होटल के कमरे में उनके गले में फांसी का फंदा लगा मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Post Top Ad