यूपी एसटीएफ द्वारा 299 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 2 सदस्य को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 12, 2023

यूपी एसटीएफ द्वारा 299 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 2 सदस्य को किया गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया) अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डीसीएम मिनी ट्रक में रखे 299 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

दिनांक 12-04-2023 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 299 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित डीसीएम मिनी ट्रक बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।                  

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1- राम बाबू राम पुत्र जवाहर राम नि0 ग्राम मदरगना, थाना बैषाली, जनपद बैषाली, बिहार। 

2- इन्द्रपाल सिंह पुत्र महराज सिंह नि0 ग्राम कसेरी, थाना गंगेरी, जनपद अलीगढ़।

बरामदगीः-

1- 299 पेटी विभिन्न ब्राण्ड के अवैध अंग्रेजी शराब।

2- 01 अदद डीसीएम मिनी ट्रक।

3- 01 अदद मोबाइल। 

5- नकद 4000/- रूपये।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय 

रेलवे क्रासिंग कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद-कानपुर दिनांक 12-04-2023 समय 06.00 बजे।

विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अन्तर्राज्यीय गिरोहों द्वारा दिल्ली,  हरियाणा व पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तर प्रदेष व बिहार प्रान्त के विभिन्न जनपदों में की जा रही है। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया था। उक्त निर्देष के क्रम में  प्रमेष कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 लखनऊ के पर्यवेक्षण मंे टीम द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोहों के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

           ‌  निरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मु0आ0 कवीन्द्र साहनी, मृत्युन्जय सिंह, मुनेन्द्र सिंह, आरक्षी चालक सुरेष कुमार एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा जनपद कानपुर नगर में आपराधिक अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शराब तस्करांे द्वारा डीसीएम मिनी ट्रक नं0 यूपी 14 डीटी 1785 में तरबूज के बीच में चण्डीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर विक्रय हेतु कानपुर नगर के रास्ते बिहार प्रान्त ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर विष्वास कर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व आबकारी टीम को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान रेलवे क्रासिंग कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद-कानपुर दिनांक 12-04-2023 समय 06.00 बजे 02 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई। 

                विस्तृत पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह शराब चंडीगढ से कन्हैया सिंह द्वारा भेजी गयी है जिसे बिहार राज्य के जनपद मुजफ्फरपुर मे गौरव को देना था। इसके पूर्व में भी हम लोग कई बार अवैध शराब लेकर बिहार राज्य के अन्य जनपदों में सप्लाई कर चुके हैं  हमें प्रति चक्कर रू0 20 हजार मिलता था।  

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कल्याणपुर जनपद-कानपुर नगर में मु0अ0सं0 140/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Post Top Ad