आंध्र प्रदेश की धरती से निकला खजाना, 15 दुर्लभ तत्व मिले - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

आंध्र प्रदेश की धरती से निकला खजाना, 15 दुर्लभ तत्व मिले


हैदराबाद (मानवी मीडिया): जम्मू और कश्मीर के बाद अब आंध्र प्रदेश की धरती से भी खजाना निकला है। खबर है कि वैज्ञानिकों ने दक्षिण भारतीय राज्य के अनंतपुर जिले में 15 दुर्लभ तत्व या रेयर अर्थ एलिमेंट्स मिले हैं। खास बात है कि ये तत्व मोबाइल से लेकर टीवी और कंप्यूटर बनाने तक में काम आते हैं। हैदराबाद की नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने यह शोध की थी।

बताया जा रहा है कि खोज के दौरान एलानाइट, सीरीएट, थोराइट, कोलम्बाइट, टैंटलाइट, एपेटाइट, जिरकोन, मोनाजाइट, पायरोक्लोर यूक्सेनाइट और फ्लोराइट मिले हैं। NGRI के वैज्ञानिक साइनाइट्स जैसे पत्थरों की तलाश के लिए सर्वे कर रहे थे। वैज्ञानिक पीवी सुंदर राजू का कहना है कि अलग-अलग आकार के जिरकोन रेड्डीपल्ली और पेड्डावडागुरु गांवों में मिले हैं।

उन्होंने बताया है कि इनके बारे में और जानकारी जुटाने के लिए शोध किए जाएंगे। ये तत्व क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेंस और पर्मानेंट मैगनेट्स बनाने में काम आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मैटेलोजनी के प्रभावों के साथ इन तत्वों के आकलन का काम जारी है। दरअसल, मैटेलोजनी जियोलॉजी की ही शाखा है।

Post Top Ad