बकायेदारो के विरूद्ध नगर निगम ने चलाया कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 11, 2023

बकायेदारो के विरूद्ध नगर निगम ने चलाया कुर्की व वसूली अभियान

लखनऊ (मानवी मीडिया)लखनऊ नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2- जोनल अधिकारी  मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड ऐशबाग, राजाबाजार, यहियागंज, नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:- 

1-भवन स्वामी - राशीद अली का मौके पर भगुतान रू0:- 790000.00 के सापेक्ष में रू0 - 300000.00 की चेक प्राप्त हुई है।

 2-वार्ड राजाबाजार से रू0-52173.00 एवं रू0-40000.00 व वार्ड यहियगंज से रू0 28424.00 कुल भुगतान 420597.00 वसूल किया गया। 

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, राजस्व निरीक्षक  सुबोध वर्मा,  सिब्ते रजा, एवं 296 की टीम एवं सफाई स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

Post Top Ad