लखनऊ नगर निगम ने 40 लोगों पर थूकने एवं मूत्र विसर्जन पर लगाया जुर्माना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 1, 2023

लखनऊ नगर निगम ने 40 लोगों पर थूकने एवं मूत्र विसर्जन पर लगाया जुर्माना

लखनऊ (मानवी मीडिया)लखनऊ शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए दिनांक 23 फरवरी से 01 मार्च तक ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है।  

अभियान में उत्तर प्रदेश दोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों/रेड एवं येलो स्पॉट पर पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। अभियान के तहत आज हुई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- जोन-01 में अभियान के तहत कुल 04 चालान कर रु. 800   वसूल किए गए। 

3- जोन-03 में चलाये गये अभियान में 05 चालान करते हुए रु. 1250  वसूल किये गये।

4- जोन-04 में चलाये गए अभियान में 07 चालान करते हुए रु. 550  वसूल किये गये।

5- जोन-05 में चलाये गये अभियान में 05 चालान करते हुए रु. 630 वसूल किये गये।

6- जोन-06 में चलाये गये अभियान में 07 चालान करते हुए रु.  1750 वसूल किये गये।

8- जोन-08 में चलाये गये अभियान में 12 चालान करते हुए रु. 650  वसूल किये गये।

उक्त के क्रम में आज कुल 40  चालान के तहत रु. 5630 का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।

Post Top Ad